{"_id":"6af4ce6d47c1bb833f0e2d2a","slug":"jogendras-body-was-handed-over-to-his-family-members-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-129025-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। मांडोठी गांव में दो दिन पहले हुए गोलीकांड में घायल जोगेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, गोली लगने से घायल दूसरा युवक हरदीप अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है।
जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर की रात मांडोठी गांव में फायरिंग की वारदात हुई थी। इस दौरान जोगेंद्र और हरदीप को गोली लगी थी। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। जोगेंद्र के माथे में गोली लगी थी। उसकी हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जोगेंद्र की मौत के बाद बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना आसौदा एसएचओ जयभगवान ने बताया कि जोगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दे दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अन्य की तलाश की जा रही है