फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   shinakht nahi

बरामद माल की शिनाख्त नहीं करा रही पुलिस

Fri, 12 Dec 2014 07:30 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 12 Dec 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
 पूर्व खुलासा कर माल बरामद होने का दावा किया था, लेकिन अब पुलिस सर्राफ से माल की शिनाख्त कराने से कतरा रही है। इससे खुलासे पर सवाल उठने लगे हैं। व्यापारियों ने बैठक कर माल की शिनाख्त न कराने पर रोष जाहिर किया है।
विज्ञापन

बता दें कि एक माह पूर्व गांव पंडरी निवासी सर्राफ सर्वेश कुमार वर्मा से बदमाश चांदी से भरा थैला लूट ले गए थे। बरेली के नवाबगंज थाने की पुलिस ने हफ्ते भर पहले केहरी गैंग के सोमपाल समेत कई बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। न्यूरिया पुलिस ने नवाबगंज पहुंचकर बदमाशों से पूछताछ की थी। न्यूरिया पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर सर्राफ से लूटा गया माल बरामद होने का दावा किया था। पुलिस ने पीड़ित सर्राफ को माल की शिनाख्त कराने का आश्वासन भी दिया, लेकिन अब न तो माल की शिनाख्त करा रही है और न ही बरामद माल उसे सुपुर्द कर रही है। इससे पुलिस की नियत पर सवाल उठने लगे हैं। उधर व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र पाल वर्मा की अध्यक्षता में बैठक की और माल की शिनाख्त न कराने पर रोष जाहिर किया है। बैठक में रामकृष्ण, हरीशंकर, दयानंद, भारती, नीरज सिंह, भोला सिंह, हरीश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed