फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   shiksha mitra government warns

शिक्षामित्रों ने सरकार को दी चेतावनी

Tue, 02 May 2017 04:40 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 02 May 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
shiksha mitra government warns
शिक्षामित्रों ने सरकार को दी चेतावनी
समायोजन व मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने मंगलवार दूसरे दिन भी भूखहड़ताल जारी रखी। उन्होंने शिक्षामित्रों ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने छह दिन पूर्व समायोजन व मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। चार दिन तक चले धरने के दौरान मांग पूरी न होने पर सोमवार से भूखहड़ताल शुरू कर दी। इधर, आंदोलनरत शिक्षामित्र मंगलवार को भी भूखहड़ताल पर रहे। इस दौरान हुई सभा में जिलामंत्री वीर सिंह गंगवार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार समान कार्य समान वेतन को नहीं मान रही है। यह शिक्षामित्रों के साथ अन्याय है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि यदि मानदेय वृद्धि का शासनादेश जल्द निर्गत नहीं किया गया तो सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। भूखहड़ताल पर बैठने वालों में छत्रवती, चंद्रकली, गीतादेवी, सरितारानी, महेंद्रपाल आजाद व राजीव कुमार शामिल रहे। इस मौके पर शबाना खातून, शहनाज परवीन, प्रसून, निर्मला राठौर, राजकुमारी, आशादेवी, लीलावतर, कमला गंगवार, लतादेवी, गुरप्रीत सिह,बाबूरामश् विष्णु कुमार, हरिशंकर वर्मा, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed