फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sharda Immersed in the child 's body

दूसरे दिन मिला शारदा में डूबे बालक का शव

Sun, 07 Jun 2015 11:57 PM IST
माधोटांडा/हजारा।
माधोटांडा/हजारा। Updated Sun, 07 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sharda Immersed in the child 's body
ट्रांस शारदा में शनिवार को दोपहर नहाते समय डूबे 14 वर्षीय नीरज का दूसरे
विज्ञापन
दिन शव बरामद कर लिया गया। इकलौते बेटे की मौत पर मां-बाप का रो रो बुरा हाल है। दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मझारा घाट के निकट स्थित गौढ़ी पर रहने वाले रामचंद्र का 14 वर्षीय पुत्र शनिवार को दोपहर शारदा नदी में नहाने गया था। जहां वह डूब गया। बालक के डूबने पर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू किया। नदी किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिले थे लेकिन बालक का पता नहीं चला। रविवार को सुबह दोबारा उसकी तलाश शुरू की गई। घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर आगे गोताखोरों ने उसका शव बरामद कर लिया।

बालक का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। घर में मां पुष्पा देवी के अलावा उसके दो बहनें क्रमश: नेहा और निशा हैं। इकलौते पुत्र की मौत पर मां बाप और बहनों का रो रो बुरा हाल है। दोपहर बाद बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed