{"_id":"373ff036374d6e54afed282e6819007e","slug":"shahgarh-and-prayers-in-kalyanpur-is-cautious-about-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहगढ़ और कल्यानपुर में नमाज को लेकर सतर्क रहा प्रशासन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहगढ़ और कल्यानपुर में नमाज को लेकर सतर्क रहा प्रशासन
Purnpur
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कल्यानपुर और शाहगढ़ में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। शाहगढ़ में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह टीम के साथ जबकि गांव कल्यानपुर में इंस्पेक्टर शक्ति सिंह टीम के साथ मौजूद रहे। दोनों गांव में मदरसों में नमाज पढ़ने कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार को शाहगढ़ में मदरसा में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल हो गया था। जमकर पथराव, फायरिंग हुई थी। पुलिस और अफसरों को बचने के रबर की गोलियां चलानी पड़ीं थीं। मारपीट, पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। पुलिस ने सोलह लोगों को नामजद करते हुए डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके अलावा गांव कल्यानपुर मेें अलविदा की नमाज मदरसा में पढ़ने के प्रयास पर दो पक्ष भिड़ गए थे। मौके पर पहुंचे अफसरों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर विवाद की स्थिति फिर न बने इसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। गांव कल्यानपुर में इंस्पेक्टर शक्ति सिंह टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि गांव में सब शांत रहा। मदरसा में नमाज पढ़ने कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
शाहगढ़। गांव में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह, एसओ विवेक त्रिवेदी टीम के साथ मौजूद रहे। अफसरों और पुलिस फोर्स के गांव में पहुंचने पर शुक्रवार को फिर गांव में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही कैद रहे। मदरसा में नमाज पढ़ने को कोई नहीं पहुंचा।