{"_id":"9096814cb45c0a91c6ff216f3af92ad5","slug":"set-fire-due-to-civil-strife-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाई आग
पीलीभीत।
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह के चलते शुक्रवार की रात शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवनगर कॉलोनी
विज्ञापन
निवासी 45 वर्षीय रामबाबू की पत्नी लज्जादेवी ने खुद पर केरोसीन डाल लिया
और आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। दोनों को जिला
अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर
एएसपी ने शहर कोतवाल के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और
घटना स्थल का निरीक्षण किया।
शिवनगर कॉलोनी निवासी रामबाबू फेरी लगाकर फल और सब्जी बेंचता है। रामबाबू ने बताया कि उसने शनिवार की सुबह अपनी बहन बीसलपुर कोतवाली के गांव जसौली निवासी संतोष कुमारी से दो हजार रुपये उधार मांगे थे। इस बात की जानकारी जब लज्जावती को हुई तो उसने अपने सामने रुपये देने की बात संतोष कुमारी से कही। यह बात जब रामबाबू को पता चली तो वह नाराज हो गया। इसी बात को लेकर पत्नी लज्जावती से उसकी कहासुनी हो गई। नाराज रामबाबू ने पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से क्षुब्ध लज्जादेवी ने शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली। कुछ देर में घर में चीखपुकार मच गई। पत्नी को बचाने की कोशिश में रामबाबू भी झुलस गया। चीखपुकार पर आसपास के लोग भी पहुंच गए और झुलसे दंपति को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने लज्जादेवी को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉ. मोहम्मद तारिक ने बताया कि रामबाबू की हालत नाजुक है। वह 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है।
उधर घटना की जानकारी होने पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह व शहर कोतवाल अतुल प्रधान जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने झुलसे पति से घटना के बाबत जानकारी ली और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस से घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। मगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
000
मम्मी रहने दो आप ही शांत हो जाओ
लज्जावती के एक पुत्र आकाश व तीन पुत्रियां हैं। आकाश दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। एक पुत्री मीसा का विवाह हो चुका है। पुत्री शीतल व संजल घर पर थी। मां-पिता के बीच जब तकरार होने लगी तो दोनों पुत्रियां कभी मम्मी तो कभी अपने पापा को शांत कर रहीं थीं। लेकिन दोनों के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि मां की जान चली गई। पिता भी जिंदगी और मौत के बीच जिला अस्पताल में जूझ रहा है।
वर्जन..
परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। फिर भी घटना की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यदि मामले में कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- अतुल प्रधान, शहर कोतवाल