{"_id":"6aa0033d8e369f63200ec8e8","slug":"dfsgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105463-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कूल घुसकर छात्र से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कूल घुसकर छात्र से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
- पिता को बुलवाकर स्कूल के छात्र ने साथी छात्रों के साथ की थी मारपीट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गांव खेड़ी स्थित स्कूल में छात्रों के बीच विवाद को लेकर मारपीट वाले के मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खेड़ी गांव निवाली प्रमोद कुमार व शुभम के रूप में हुई है। आरोपियों ने 12वीं के छात्रों के साथ स्कूल में घुसकर मारपीट की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
ग्रेटर नोएडा। खेड़ी गांव स्थित एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल में छात्रों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने 10वीं कक्षा के छात्र लीली को थप्पड़ मार दिया था। लीली ने इसकी जानकारी अपने भाई व 12वीं के छात्र आदित्य सिंह को दी। आदित्य ने थप्पड़ मारने वाले छात्र से लीली को थप्पड़ मारने का कारण पूछा और इसका विरोध किया। आरोप है कि इस बात से नाराज थप्पड़ मारने वाले छात्र ने अपने पिता प्रमोद को स्कूल बुला लिया। इसके बाद प्रमोद के साथ आठ से दस युवक स्कूल परिसर में पहुंच गए। सभी ने स्कूल में घुसते ही छात्रों के साथ मारपीट शुरू की गई थी। चार छात्रों के साथ मारपीट होने की बात सामने आई थी। घटना के बाद सभी मौके से चले गए थे। स्कूल परिसर में हुई मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया था। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की गई थी। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।