फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sell land in the name of Lay the two million swindle

जमीन बेचने के नाम पर  दो लाख ठगने वाले धरे  

Sun, 03 Jul 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 03 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
सरकारी जगह को अपना बताकर लाखों की ठगी करने वाली महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दिया है। आरोपियों की पिछले काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन

मोहल्ला अशरफ खां निवासी अबरार अहमद ने तीन जून को सुनगढ़ी थाने में धोखाधड़ी और मारपीट का एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें न्यूरिया क्षेत्र के गिधौर गांव की निवासी सुरेंद्र कौर और धनकुना निवासी गुरमीत सिंह आरोपी बनाए गए थे। आरोप था कि आसाम चौराहा के पास आरोपियों ने पीड़ित को एक प्लाट दिखाया था। उसको अपना बताकर 13 लाख रुपये में सौदा पक्का कर लिया। वर्ष 2012 में आरोपियों ने पीड़ित से बयाने के तौर पर दो लाख ग्यारह हजार रुपये ले लिए। रुपये देने में हो रही टालमटोल को देख पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसमें उसने आरोपियों से कागजात देखे। कागजों में दिखाई गई जमीन पर उसका नाम दर्ज मिला। बाद में सरकारी अभिलेखों को चेक करने पर पता लगा कि जिस जगह को आरोपियों ने अपना बताया है, वह सरकारी जगह है। इसकी दोबारा नापजोख होने पर वह सरकारी घोषित कर दी गई थी। ठगी के बाद दिया गया पैसा वापस मांगने पर मारपीट की गई थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज पुलिस ने मामले की जांच की। जिसके बाद से आरोपियों की तलाश जारी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर सुनगढ़ी पुलिस के एसआई वेदपाल सिंह, राहुल पुंडीर, रीना, कांस्टेबिल सुनीति ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। एसएसआई सुनगढ़ी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों आरोपी धोखाधड़ी के मामले में वांछित थे। इनको गिरफ्तार कर चालान किया जा रहा है। आरोपियों द्वारा दिखाए गए कागजों में जमीन उनकी थी, लेकिन बाद में जांच कराई तो जमीन सरकारी निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed