फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Seeds Plant was caught stealing electricity

रालोद नेता के सीड्स प्लांट में पकड़ी गई बिजली चोरी

Sun, 07 Jun 2015 11:42 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Sun, 07 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजली की विजिलेंस टीम ने रविवार को छापा मारकर रालोद के प्रांतीय महासचिव मंजीत सिंह के सीड्स प्लांट पर बिजली चोरी होते पकड़ ली। टीम ने तार को कब्जे में लेकर पुलिस को रालोद नेता के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर दी है। रालोद नेता ने प्रशासन पर साजिशन झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर वीपी सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने क्षेत्र में बिजली चोरी को लेकर छापामारी की। टीम में शामिल जेई पीसी सागर ने बताया कि छापा मार कार्रवाई में गांव खांडेपुर में रालोद नेता मंजीत सिंह के सीड्स प्लांट में बिजली चोरी होती पाई गई। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी को मंजीत सिंह के एक रिश्तेदार के झाले के समीप से  तार को सीड्स प्लांट में डालकर बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन


सीड्स प्लांट में जनरेटर भी रखा पाया गया, लेकिन जनरेटर पॉलीथिन से पैक किया गया था। उन्होंने बताया कि तार को कब्जे में लेकर इंस्पेक्टर वीपी सिंह की ओर से मंजीत सिंह के खिलाफ बिजली चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। उधर, रालोद नेता मंजीत सिंह ने प्रशासन पर साजिशन बिजली चोरी का झूठा मुकदमा लिखवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके प्लांट में जनरेटर से बिजली सप्लाई चलती है। जिसका एक तार उनके घर को भी गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहे जितना दबाव बनाने का प्रयास करें, किसानों के हक में आर पार की शुरू की गई लड़ाई जारी रहेगी। उधर, विजिलेंस टीम के क्षेत्र में होने की भनक पर बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद असद खां के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं ने रालोद नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को दी गई झूठी तहरीर पर रोष व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed