{"_id":"57697bde4f1c1bb411b47f09","slug":"seasonal-fall-from-ceiling-collection-amin-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से गिरकर सीजनल संग्रह अमीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत से गिरकर सीजनल संग्रह अमीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत से गिरकर मोहल्ला कायस्थान निवासी राजस्व सीजनल संग्रह अमीन अशोक कुमार घायल हो गए। आननफानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अशोक के भाई मनोज कुमार की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अशोक कुछ ही दिनों में स्थाई तौर पर संग्रह अमीन बनने वाले थे। उनकी मौत पर घर में स्थाई नौकरी लगने की खुशी मातम में बदल गई।
मोहल्ला कायस्थान निवासी अशोक कुमार राजस्व विभाग में सीजनल संग्रह अमीन थे। उनके भाई मनोज ने बताया कि सोमवार को देर रात करीब दस बजे छत से उतरने के प्रयास में वह गिरकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। अशोक के परिवार वालों ने बताया कि उनकी संग्रह अमीन की स्थाई नौकरी लग गई थी। ज्वाइनिंग लेटर आज-कल में ही मिलने वाला था। इसकी जानकारी अशोक ने परिवार वालों को दी थी। इसको लेकर घर में खुशी का माहौल था। अशोक की मौत पर खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने मनोज की सूचना पर अशोक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अशोक की पत्नी की कई साल पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी। उनके परिवार में पुत्री 22 वर्षीय एकता, बीस वर्षीय साक्षी, 17 वर्षीय रश्मि और दस वर्षीय पुत्र विनीत है। तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि अशोक सीजनल संग्रह अमीन के पद पर तैनात था। हाल में स्थाई नौकरी को उसने आवेदन किया था।