फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   search

‘ऑपरेशन स्माइल’ लाएगा खुशियां

Wed, 07 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 07 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
search
डीजीपी ने गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए एक माह का दो जनवरी से विशेष अभियान ‘आपरेशन स्माइल’ शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिले में अभियान की शुरुआत नहीं हुई थी। अमर उजाला ने छह जनवरी के अंक में पेज संख्या दो पर ‘शुरू नहीं हो सका ‘आपरेशन स्माइल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो पुलिस प्रशासन भी गुमशुदा बच्चों को ‘अपनों’ तक पहुंचाने के लिए फिक्रमंद हुई। खबर का असर यह हुआ कि एसपी ने इस विशेष अभियान की कवायद शुरू कर कार्ययोजना तैयार कर ली है। जिले से गायब हुए 64 बच्चों में से अब तक न मिल पाने वाले चार बच्चों को खोजने के लिए पुलिस अभियान शुरू करेगी। इनमे 16 अक्तूबर 2014 को गायब हुए शहर कोतवाली के मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी जयकिशन की 11 वर्षीय पुत्री कुमारी प्रिया, आठ नवंबर 2014 को गायब हुए थाना माधोटांडा के गांव बसंतापुर नौनेर निवासी मक्खन सिंह का 17 वर्षीय पुत्र लखवीर सिंह, 28 अप्रैल 2014 को गायब हुआ बीसलपुर के गांव ढखवारा निवासी सियाराम का 12 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार व 21 जुलाई 2014 को गायब हुए पूरनपुर के मोहल्ला हबीबगंज गौटिया निवासी मदनलाल का 11 वर्षीय पुत्र राहुल उर्फ भूरा है। गायब बच्चों के घर वालों की आंखें उनके इंतजार में पथरा गई हैं।  
विज्ञापन


जिगर के टुकड़े के मिलने का इंतजार
गायब बच्चों में मोहल्ला हबीबगंज निवासी मदनलाल की पत्नी गीता बताती हैं कि रोज की तरह राहुल उस दिन चाय पीकर घर से खेलने को निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। उसे लखनऊ, नानपारा, बहराइच, बरेली, मुरादाबाद आदि स्थानों पर ढूंढा, लेकिन उसका आज तक सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


जिन थानों के बच्चे गायब हैं उन थानों के प्रभारियों के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। होटलों, ढाबों आदि पर काम कर रहे बच्चों को चिन्हित कर सूची बनवाई जाएगी। गायब बच्चों को खोजने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिया सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed