{"_id":"cc1bc6e5f7fcb6ba1d88998b41e94f25","slug":"sdm-two-sides-clashed-in-court-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कोर्ट में दो पक्ष भिड़े, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम कोर्ट में दो पक्ष भिड़े, मारपीट
पीलीभीत।
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो एकड़ जमीन के बंटवारे के मुकदमे में लेखपाल दोनों पक्षों का हिस्सा कायम करने को कुरा बना रहा था। एसडीएम सदर कोर्ट में दोपहर दो बजे दोनों पक्ष आपस में लड़ गए। जमकर मारपीट हुई। कोर्ट में रखा कांच का गिलास भी तोड़कर दूसरे पक्ष को मारा गया। 15 मिनट तक कोर्ट में मारपीट और गालीगलौज से अदालती कामकाज प्रभावित रहा। शहर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने सभी को जेल भेज दिया।
एसडीएम सदर की अदालत में मोहम्मद अहमद आदि बनाम मोहम्मद रेहान आदि धारा 176 जेडए एलआरएक्ट का मामला चल रहा है। इसमें खकरा नदी के किनारे की दो एकड़ जमीन का बंटवारा होना है। दोपहर करीब दो बजे लेखपाल दोनों पक्षों का हिस्सा कायम करने के लिए लिखापढ़ी कर रहा था। कानूनी भाषा में कहें तो लेखपाल कुरा बना रहा था। दोनों पक्षों के अधिवक्ता अशोक कुमार शर्मा और अमानउल्ला खां भी कोर्ट में थे। इसी बीच दोनों पक्ष आपस में लडने लगे। देखते ही देखते फिल्मी स्टाइल में मारपीट हुई। लात घूसे चले। कोर्ट में रखा कांच का गिलास भी तोड़कर एक पक्ष ने दूसरे को मारा। गाली गलौज भी हुई। इससे अदालती कामकाज ठप हो गया। वादकारी क्या अधिवक्ता भी जान बचाने को भागे। ट्रेजरी के आगे मौजूद तीन-चार पुलिसकर्मी शोर सुनकर दौड़े तब जाकर मामला नियंत्रित हुआ। इस बीच फोन कर पुलिस बुलाई गई। पुलिस एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के चार लोगों को पकड़ लाई। शहर कोतवाली की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज दुर्गा सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के चंदा, मोहम्मद उमर, मोहम्मद जमा, रेहान, शब्बू, शाहिद और सादाब को धारा 151 सीआरपीसी के तहत शांति भंग करने के आरोप में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।