{"_id":"5777fdab4f1c1b797179bf77","slug":"scotty-car-on-highway-rider-crushed-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर कार ने स्कूटी सवार को कुचला,गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर कार ने स्कूटी सवार को कुचला,गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार टनकपुर हाइवे पर एक स्कूटी सवार को घसीटते हुए काफी दूर ले गई, जिसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंचे घरवालों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
शुक्रवार रात को रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर एक बोलेरो कार नौगवां चौराहा की ओर जा रही थी। टनपकपुर हाइवे पर डिग्री कालेज चौराहा से आगे बढ़ते ही कार ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार बल्लभनगर कालोनी निवासी 55 वर्षीय व्यापारी अशोक कुमार को कुचल दिया। चालक जब तक ब्रेक लगा पाता स्कूटी बोलेरो के अगले पहिये में आकर फंस गई और काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई। कुछ दूर घसीटने के बाद वृद्ध अलग गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के तमाम राहगीर मौके पर एकत्र हो गए, जिस पर चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। कुछ देर ठहरने के बाद भीड़ को देख घबराकर बोलेरो में बैठीं सवारियां भी उतरकर चलती बनीं। घायल से नाम पते की जानकारी कर भीड़ ने घरवालों को सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंचे परिवारीजन घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।