फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Schoolgirl harassed

छात्रा को परेशान कर रहा शोहदा

Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 05 May 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
ग्यारहवीं की छात्रा के लिए मोहल्ले का शोहदा मुसीबत बना हुआ है। घर से निकलते ही रास्ता रोक छेड़छाड़ करता है। इसका विरोध करने पर वीडियो क्लिप बनाकर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। बातचीत के बाद भी कोई नतीजा सामने न आने पर पीड़िता ने परिवार वालों संग सीओ सदर से मुलाकात कर दुखड़ा सुनाया। सीओ ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाले युवक ने सीओ सदर को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी बेटी शहर के एक कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। मोहल्ले का रहने वाला अभिषेक काफी समय से छात्रा को परेशान कर रहा है। घर से बाहर निकलते ही छात्रा को रास्ते में रोक एक तरफा इश्क का इजहार करते हुए छेड़छाड़ करता है। इसका विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता से जानकारी मिलने पर जब परिवार वालों ने उनको समझाने की कोशिश की तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गया। आरोपी से छात्रा को खतरा जताते हुए परिवारीजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर निशांक शर्मा ने बताया कि अभिषेक नाम के युवक पर छेड़छाड़ व वीडियो क्लिप बनाकर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप छात्रा के परिवारीजनों ने लगाया है। शहर कोतवाल को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed