फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   School managers will resort to catch police surveillance

स्कूल प्रबंधक को पकड़ने के लिए सर्विलांस का सहारा लेगी पुलिस

Thu, 23 Apr 2015 11:35 PM IST
पूरनपुर/घुंघचाई।
पूरनपुर/घुंघचाई। Updated Thu, 23 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
शातिर अपराधी हाथ लगने पर पुलिस अपनी पीठ स्वयं थपथपा कर उसकी गिरफ्तारी दिखाने को अक्सर ताना-बाना बुनती है, लेकिन एक स्कूल प्रबंधक को पुलिस घटना के छह दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे लोगों में रोष है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की मदद लेगी।
विज्ञापन


गांव कढैया कनपारा में छह दिन पहले स्कूल का बीम गिरने से शिक्षिका और छात्रा की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने शिक्षिका के पिता गांव कसगंजा निवासी जय प्रकाश शुक्ला की ओर से स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस अगर शुरू में थोड़ा भी प्रयास करती तो आरोपी स्कूल प्रबंधक को पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी प्रबंधक पुलिस के हाथ नहीं लग आ रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से शिक्षिका और छात्रा के परिवार वालों में रोष है। चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के  लिए कई स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है, लेकिन वह नहीं मिला। अब पुलिस सर्विलांस का सहारा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed