{"_id":"57dad6ab4f1c1b3c3dd4824b","slug":"sarwan-was-killed-by-bursts-of-jetapur-ot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑत फटने से हुई थी जेठापुर के सरवन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑत फटने से हुई थी जेठापुर के सरवन की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 15 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सप्ताह पहले पिटाई से घायल गांव जेठापुर खुर्द निवासी सरवन की मौत आंत फटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। अब दर्ज एनसीआर को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम किया जाएगा।
गांव जेठापुर निवासी 55 वर्षीय सरवन कुमार के घर एक सितंबर को भांजे सोनपाल के बेटे का नामकरण संस्कार था। आरोप है कि इसमें पड़ोस के ही संजय ने अपने साथियों संग आकर हुड़दंग किया। विरोध करने पर मारपीट की। अगले दिन फिर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष का महेश, अधीर, अधीर के पिता सरवन, दूसरे पक्ष के संजय कुमार आदि घायल हुए थे। पुलिस ने महेश कुमार की ओर से गांव निवासी संजय, सुभाष और अरविंद जबकि दूसरे पक्ष के संजय कुमार की ओर से सत्य प्रकाश, अधीर, महेश, मक्कू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों की डॉक्टरी कराई। जिला मुख्यालय पर प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान 11 सितंबर को सरवन की मौत हो गई थी। पीलीभीत सदर कोतवाली पुलिस ने सरवन के शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि सरवन की मौत आंत फटने से होना पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया। दर्ज एनसीआर को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।