फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sarraf store women Jewelry carried by a catch

सर्राफ की दुकान से महिलाओं ने उड़ाए जेवरात, एक पकड़ी

Sun, 07 Feb 2016 11:23 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sun, 07 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sarraf store women Jewelry carried by a catch
सर्राफ की दुकान से खरीददारी करने के बहाने पांच महिलाओं ने बीस ग्राम सोने के जेवरात चुरा लिए। साथियों की मदद से सर्राफ ने एक महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि आरोपी महिला की चार साथी खिसकने मेें कामयाब हो गईं। सर्राफ व्यापारी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार को मोहल्ला चौक में सुनील वर्मा सर्राफ की दुकान की है। सर्राफ व्यापारी सुनील ने बताया कि रविवार को दो ग्रुपों में पांच महिलाएं नकाब पहन कर उनकी दुकान पर खरीददारी करने को पहुंचीं। महिलाओं ने अलग-अलग जेवरात दिखाने को कहा। इस दौरान महिलाओं ने सोने के बीस ग्राम वजन का नाक फूल का पत्ता पार कर दिया। महिलाओं के जाने के बाद जब उसने एक पत्ता कम देखा तब उसका माथा ठनका। साथियों के साथ महिलाओं को ढूंढना शुरू किया। महिलाएं बाजार मेें ही एक स्थान पर मिल गईं। जेवरात गायब होने की बात कहने पर चार महिलाएं खिसक गईं, जबकि एक महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़ी गई महिला से चोरी किए दो सोने के फूल बरामद हुए हैं। महिला ने पहले अपना नाम अमीना और बाद में लखीमपुर खीरी के बरखेरवा की चौकी एलआपी क्षेत्र की अनीता होना बताया। महिला ने अपनी साथियों के नाम संजना और किरन बताया है। सुनील वर्मा ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। चौकी इंचार्ज आरपी पांडेय ने बताया कि सर्राफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला की डाक्टरी जांच करा कर उसे महिला थाना भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले रविवार को भी महिलाओं ने साफ किया था हाथ
पूरनपुर। सर्राफ व्यापारी सुनील ने बताया कि पिछले रविवार को भी उक्त महिलाएं खरीददारी को उसकी दुकान पर आईं थीं। महिलाएं तब भी सोने के नाक के फूल चुरा ले गई थीं। नाक के फूल कम होने और चोरी होने की जानकारी उसे दुकान में लगे कैमरों की वीडियो रिकाडिंग देखने से हुई। दुबारा महिलाओं के जाने के बाद जब उसने वीडियो रिकार्डिंग देखी तब वे ही महिलाएं दुबारा दुकान पर आने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed