फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   roylty

अधिक रॉयल्टी वसूलने को लेकर चालकों का हंगामा

Thu, 21 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 21 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
roylty
शहर से सटे गांव नौगवां पकड़िया स्थित नया पुल घाट पर गुरुवार को ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर लोग रेता भरने गए थे। सुबह करीब छह बजे वहां तैनात ठेकेदार के मुंशी ने छह सौ रुपये प्रति ट्रॉली रॉयल्टी की रसीद काटनी शुरू की तो लोगों ने विरोध किया। चालकों का कहना था कि अभी तक उनसे सौ रुपये की रायल्टी ली जाती थी, लेकिन अब ठेकेदार की साठगांठ से छह सौ रुपये रॉयल्टी ले रहे हैं। इसी बात को लेकर मुंशी और चालकों में नोकझोंक हो गई।  इससे गुस्साए चालकों ने घाट आने-जाने वाले मार्ग पर वाहन खड़ा कर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने बुलवाया। इधर खनन पट्टा धारक ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि नौगवां पकड़िया निवासी एक युवक सुबह छह बजे स्वीकृत खनन क्षेत्र में तीन-चार अन्य व्यक्तियों के साथ गया और बगैर रायल्टी की रसीद कटाए ट्रैक्टर ट्रॉली भरकर जा रहा था। मुंशी ने जब विरोध किया तो ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में रोक कर जाम लगा दिया। डीएम ने प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक  बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पट्टा धारक को रेत खनन पर रॉयल्टी तय करने का अधिकार है। वह 250 रुपये प्रति ट्रॉली रॉयल्टी ले रहे थे। बरेली में 1200 रुपये की रसीद दी जा रही है। जिस पर उन्होंने गुरुवार से 600 रुपये रॉयल्टी तय की तो कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

रामबाबू, सरकारी खनन पट्टा धारक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed