फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Committed suicide after wife failed to return on Karwa Chauth

Hardoi News: करवा चौथ पर पत्नी के न लौटने पर की खुदकुशी

Fri, 30 Oct 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Committed suicide after wife failed to return on Karwa Chauth
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में करवा चौथ पर पत्नी के मायके से न लौटने पर पति ने गांव के बाहर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बाग में गमछे के फंदे से लटके युवक को देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों में शव को देखते ही चीख पुकार गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दरवेशपुर भिठारी गांव में निवासी मनोज (36) खेती करते थे। उनके भाई उदय प्रताप ने बताया कि रामासरे बीते शनिवार को अपनी पत्नी नेहा को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कनपुरवा गांव स्थित ससुराल छोड़ आए थे। बृहस्पतिवार को वह पत्नी को लेने वापस सुसराल गए थे, लेकिन नेहा मायके से वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

शाम को वह अकेले ही गांव लौट आए थे। घर में कुछ देर रहने के बाद मनोज बिना किसी को बताए घर से निकल गए। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने शुरू कर दी। इसी बीच गांव की कुछ महिलाओं ने दक्षिण दिशा में स्थित बाग में गमछे से उनका शव लटका देखा। महिलाओं ने अन्य गांवा वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज का शव फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मनोज के परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्र हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed