{"_id":"6ae4d4da450656491302772c","slug":"youth-killed-after-being-hit-by-a-motorcycle-three-others-including-his-wife-and-son-injured-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157140-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी और बेटे समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी और बेटे समेत तीन घायल
Fri, 30 Oct 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो-1- शिव प्रसाद (फाइल फोटो)
गैसड़ी। ससुराल से पत्नी और बच्चों को लेकर घर लौट रहे शिवप्रसाद (30) की बृहस्पतिवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। पचपेड़वा क्षेत्र के सिसवा गांव के बाहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में शिवप्रसाद के साथ उनकी पत्नी उर्मिला, चार वर्षीय बेटा सिद्धू और दूसरी बाइक का चालक रंगीले भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पचपेड़वा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम छा गया है।
मोतीपुर सेमरी गांव के मजरा मठवा निवासी शिवप्रसाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ करवाचौथ के दिन गैसड़ी क्षेत्र के लालपुर मरैहिया स्थित अपनी ससुराल गए थे। धान की कटाई के बाद त्योहार मनाकर बृहस्पतिवार देर शाम वह बाइक से परिवार को लेकर घर लौट रहे थे। घर से करीब तीन किलोमीटर पहले सिसवा गांव के बाहर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर बानगढ़ पिपरी निवासी रंगीले सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवप्रसाद ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
तीन छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
शिवप्रसाद अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बड़े बेटे युवराज की उम्र आठ वर्ष, दूसरे बेटे सिद्धू की उम्र करीब तीन-चार वर्ष और बेटी की उम्र महज आठ महीने है। अभी बच्चों की उम्र ऐसी भी नहीं है कि वे परिवार पर आई इस विपदा को समझ सकें। जिस पिता के साथ वे घर लौट रहे थे, अब वह उनके बीच नहीं रहे। हादसे में पत्नी उर्मिला भी घायल हैं। ऐसे में बच्चों की देखभाल और परिवार के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
परिवार के इकलौते बेटे थे शिवप्रसाद
परिजनों के मुताबिक, शिवप्रसाद अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी तीन बहनें सांवरी, श्यामकली और अनारकली हैं। मां भाना देवी के बुढ़ापे का सहारा भी शिवप्रसाद ही थे। मामा जगतराम ने बताया कि शिवप्रसाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाते थे। वह खेती-किसानी में काफी सक्रिय थे। ससुराल भी खेती का काम कराने गए थे। परिवार के इकलौते बेटे की असमय मौत से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि हादसे की जांच पचपेड़वा पुलिस कर रही है। तीनों घायलों के इलाज पर नजर रखी जा रही है।