{"_id":"6ae4d4b8c93b1de3de061a68","slug":"a-son-killed-his-father-by-attacking-him-with-a-sickle-over-the-sale-of-two-and-a-half-bighas-of-land-banda-news-c-212-1-bnd1020-154134-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ढाई बीघा जमीन बेचने पर बेटे ने हंसिए से वार कर पिता को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ढाई बीघा जमीन बेचने पर बेटे ने हंसिए से वार कर पिता को मार डाला
Fri, 30 Oct 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
मृतक मोतीलाल यादव। फाइल फोटो
बांदा। पैतृक ढाई बीघा जमीन बेचने से नाराज बेटे ने हंसिए से वार कर पिता की हत्या कर दी।
शुक्रवार रात कोतवाली नगर क्षेत्र के बांधापुरवा गांव में हुई घटना के समय मोतीलाल यादव (70) घर की रसोई में चूल्हे पर चाय बना रहे थे। बेटे ने मां से खाना मांगा तो पिता की बात पर आगबबूला होकर उसने पास में रखा हंसिया उठाया और उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
गंभीर रूप से घायल मोतीलाल को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब सात बजे मोतीलाल घर में चूल्हे पर चाय बना रहे थे।
इसी दौरान बेटे नीलम यादव (35) ने मां से खाना मांगा। इस पर मोतीलाल ने कहा कि देख नहीं रहा है कि चूल्हे पर चाय बन रही है। इसी बात पर नीलम आगबबूला हो गया और पास ही पड़ा हंसिया उठाकर पिता पर वार करने लगा।
विज्ञापन
बताया गया कि मोतीलाल ने कुछ दिन पहले अपनी पैतृक ढाई बीघा जमीन बेच दी थी। इसको लेकर पिता-पुत्र के बीच मनमुटाव चल रहा था। वहीं, नीलम की पत्नी अनुसुइया भी विवाद के चलते नवरात्र के बाद से मायके में रह रही है। पति-पत्नी के बीच मुकदमा भी चल रहा है।
पत्नी के मायके में रहने और जमीन बेचने की बात को लेकर नीलम परेशान रहता था। मृतक और आरोपी दोनों मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। घटना के बाद रसोई में चूल्हे के पास और चूल्हे के ऊपर तक खून बिखरा पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
मृतक के भाई बिल्ला यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक के परिवार में अब आरोपी बेटे के अलावा पत्नी और छोटा बेटा बचा है।
-- --
वर्जन
पुत्र ने हंसिए से वार कर पिता की हत्या की है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रात में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
-सौरभ सिंह, सीओ सिटी