फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways bus hits elderly person

रोडवेज गेट पर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा        

Wed, 16 May 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Wed, 16 May 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus hits elderly person
up roadways
रोडवेज बस की टक्कर लगने से बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। हादसा रोडवेज गेट पर हुआ। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद चालक बस लेकर भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

रोडवेज गेट पर एक 65 वर्षीय बुजुर्ग बुधवार सुबह बस का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद रोडवेज परिसर के भीतर जाने लगे। इस बीच घन्नई ताल की तरफ से आ रही एक रोडवेज की बस ने उनको पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौैत हो गई। इसके बाद चालक बस लेकर मौके से ईदगाह की तरफ भाग गया। बुजुर्ग को लहूलुहान पड़ा देख आसपास के दुकान व मौके पर मौजूद रोडवेज कर्मचारी जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल अनिल कुमार, कमल्ले चौकी प्रभारी निर्देश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों से बातचीत कर हादसे की जानकारी जुटाई गई। जिसमें बस का नंबर पुलिस को मिल सका। रोडवेज परिसर में तलाशने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन बस नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव के पास से कोई ऐसा कागजात नहीं मिल सका, जिससे उसकी पहचान की जा सके। इसके लिए आसपास के थानों की पुलिस को भी शव का फोटो देकर शिनाख्त के लिए लगाया गया है।  
विज्ञापन


सड़क पर बेतरतीब खड़ी बसें बिगाड़ रही हालात
हादसे के बाद एक बार फिर रोडवेज बसों के बेतरतीब तरीके से खड़े होने और चालकों के लापरवाही से गाड़ी चलाने की बात खुलकर सामने आ गई है। जिस इलाके में एक्सीडेंट हुआ है, वहां पर बसों की स्पीड भी अधिक हो सकती। लंबे समय से रोडवेज की बसें हो या फिर पास के ही अमरिया अड्डे की प्राइवेट बसें सड़क पर जहां-तहां खड़ी कर दी जाती है। इसके बाद दूसरी बसों को निकालने के लिए उनके चालक मनमानी तरीके से वाहन चलाते है, जिससे हादसे का डर बना रहता है। बुधवार को हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने इसको लेकर भी सीओ सिटी से मौखिक शिकायत की। जिस पर सीओ ने विभागीय स्तर से कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही सख्ती करने की बात कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसको 72 घंटे कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा करने वाली बस का नंबर मिल गया है। एआरएम से इसकी डिटेल मांगी गई है। सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी बसों पर शिकंजा कसने के लिए डीएम से बात कर रोडवेज के अफसरों को नोटिस भेजा जाएगा।  
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed