{"_id":"2bd022bf428e56614260a2af55e0b85b","slug":"road-accident-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के खींचने पर बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के खींचने पर बाइक से गिरकर महिला की मौत
पीलीभीत।
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग
विज्ञापन
के दौरान सिपाही के हाथ पकड़ कर खींचने से बाइक पर पीछे बैठी थाना सुनगढ़ी
के गांव पिपरा निवासी 65 वर्षीय ज्ञानो देवी गिरकर घायल हो गईं। उन्हें
गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना
पर पहुंचे घर वाले जिला अस्पताल पहुंच गए और पुलिस पर आरोप लगाते हुए
हंगामा करने लगे। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामले की लीपापोती में जुटी
रही। उधर एएसपी ने जिला अस्पताल पहुंकर मृतका के घरवालों से बातचीत की।
गांव पिपरा निवासी रामकुमार ने बताया कि वह अपनी 65 वर्षीय मां ज्ञानोदेवी को बाइक पर बैठाकर पूरनपुर की ओर जा रहा था। जरा पुलिस चौकी के सामने असम हाइवे पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। रामकुमार ने बताया कि जब वह बाइक लेकर वहां पहुंचा तो एक सिपाही ने डंडा बाइक के सामने कर रोकने का इशारा किया।
वह बाइक रोकता कि इससे पहले सिपाही ने मां ज्ञानोदेवी का हाथ पकड़कर खींच लिया, जिससे वह हाइवे पर गिर पड़ी। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी कुछ देर बाद मौत हो गई। मौत होने की जानकारी मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते घर वाले जिला अस्पताल पहुंचे।
गुस्साए घर वालों पुलिस पर मार डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लोगों ने किसी तरह से उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। महिला की मौत के बाद पुलिस अब मामले में लीपापोती करने में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार बुद्धप्रिय ने बताया कि महिला बाइक चालक के अचानक तेज ब्रेक लेने पर गिरकर घायल हुई। उसे पुलिस ने जिजा अस्पताल भिजवाया था।
घर वालों को मनाती रही पुलिस
सिपाही के खींचने से गिरी महिला की मौत होने की खबर पर एएसपी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह व जरा पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीकृष्ण अवतार शुक्ला सहित कई लोग जिला अस्पताल पहुंचे। घर वालों से बातचीत की। इस दौरान पुलिस महिला के घर वालों को समझा-बुझाकर मनाती रही। मान मनौव्वल का यह क्रम करीब एक घंटे तक चलता रहा, लेकिन बात न बनने पर अधिकारी मौके से चले गए।
00
इंस्पेक्टर ने जानकारी दी है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। सिपाही ने रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने बाइक की रफ्तार तेज की। चेकिंग स्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर चालक के अचानक ब्रेक लेने पर महिला गिरकर घायल हुई है। सीओ सिटी को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जेके शाही, एसपी