फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rnjisn woman banging on the head arrested

रंजिशन महिला को पीटने पर प्रधान गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 07 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rnjisn woman banging on the head arrested
मारपीट - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 बाजार से घर लौट रही महिला को पुरानी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान और उसके भाई ने घेर लिया। पहले गाली गलौज की गई। विरोध करने पर महिला की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। महिला की शिकातय पर बरखेड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नवदिया शरीफगंज गांव की निवासी सावित्री देवी पत्नी रामलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका लोहिया आवास को लेकर ग्राम प्रधान जीसुखराम से विवाद चल रहा है। शनिवार शाम को वह जंगरौली बाजार से लौटकर घर जा रही थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान के मकान के पास पहुुंची थी। इस बीच ग्राम प्रधान ने अपने भाई गोविंद के साथ उसको रोक लिया। पहले पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज की गई। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारा पीटा। गांव के लोगों के महिला को बचाया। पीड़िता ने पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपी ग्राम प्रधान जीसुखराम गिरफ्तार कर शंातिभंग में चालान किया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed