फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rnjisn house set on fire

रंजिशन घर में लगाई आग

Wed, 17 Feb 2016 11:42 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 17 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rnjisn house set on fire
जमीन की रंजिश में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर गृहस्वामी की पिटाई कर छप्पर में आग लगा दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बेनीचौधरी निवासी मोहम्मद उमर ने एएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसने मोहल्ले के ही कल्लू से 50 गज जमीन खरीदी थी। कल्लू ने स्टांप पर जमीन बेचने की बात लिखकर दी थी। इसी जमीन पर वह मकान बनाकर रह रहे है। आधा मकान पक्का है, जबकि आधे पर छप्पर पड़ा है। कल्लू की मौत के बाद उनके भाई अतीक, जुम्मा और नफीस इस जगह को खाली करने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर कई बार धमकी दे चुके हैं। मंगलवार दोपहर तीनों ने उनकी पिटाई कर दी। इसमें वह घायल हो गए। आरोप है रात को तीनों भाई घर में घुस आए और पत्नी बच्चों के साथ उसकी फिर पिटाई की और छप्पर में आग लगा दी। शोर मचाया तो तीनों धमकी देकर फरार हो गए। मोहल्ले वालों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कमरे के आगे पड़ा छप्पर और उसमें रखा सामान जल गया। सुबह वह घटना की सूचना देने सदर कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर दोपहर बाद उसने एएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल बीके गौतम ने बताया घटना संदिग्ध लग रही है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed