{"_id":"57c474a84f1c1b0a4b2cb60a","slug":"rld-leader-three-reports-of-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद नेता समेत तीन पर ठगी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रालोद नेता समेत तीन पर ठगी की रिपोर्ट
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत में चपरासी की नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगने के मामले में सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद एसपी के आदेश पर रालोद के प्रांतीय नेता एवं जिपं सदस्य मंजीत सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना जहानाबाद के गांव खमरिया पुल निवासी देवकांत ने जिला पंचायत सदस्य और रालोद के प्रदेश महासचिव मंजीत सिंह और उसके दो साथियों पर जिला पंचायत में उसके बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की ठगी करने, रुपये वापस मांगने पर जाति सूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। जांच शुरू होते ही जिपं सदस्य ने देवकांत को जानने से इनकार कर दिया था। इस पर केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के समर्थकों ने देवकांत के साथ रालोद नेता मंजीत सिंह के फोटो मीडिया में दे दिए थे। एसपी के आदेश पर मामले की जांच कर रहे सीओ राजेश्वर सिंह ने प्रथम दृष्ट्या शिकायत सही पाए जाने के साथ अपनी रिपोर्ट एसपी को भेज दी थी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने देवकांत की ओर से मंजीत सिंह और उसके दो अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर ठगी करने, जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज कर पिटाई करने, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जिला पंचायत सदस्य ने जान पहचान होने पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 28 जनवरी को रुपये लेकर अपने घर बुलाया था। फरवरी में उसके पुत्र की नौकरी लगवा देने का आश्वासन दिया गया। नौकरी न लगने पर जब रुपये वापस मांगे गए, तब आरोपियों ने एक जुलाई को घर बुलाकर गाली गलौज कर धमकाया।
केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के सचिवों ने मेरे रिश्तेदार भूपेंद्र सिंह से ठगी की थी। इसे छिपाने को मेरे खिलाफ साजिशन रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे मैं डरने वाला नहीं हूं।
विज्ञापन
- मंजीत सिंह, जिपं सदस्य