फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Riot sake of votes Provides SP-BJP

वोटों की खातिर दंगा कराती है सपा-भाजपा

Wed, 02 Mar 2016 10:52 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 02 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Riot sake of votes Provides SP-BJP
बसपा महासचिव, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा व भाजपा वोट के खातिर दंगे करवाती हैं। यही वजह है कि जब भी प्रदेश में बसपा की सरकार रही कोई दंगा नहीं होता। यदि इसी तरह दंगे होते रहे तो हवेली से लेकर झोपड़ी तक में रहने वालों का मुकद्दर फूट जाएगा।
विज्ञापन

कसबे के विकास खंड कार्यालय के सामने खली पड़े मैदान में बरखेड़ा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि 2007 में बसपा सरकार बनने पर गन्ने का मृल्य 122 रूपये प्रति क्विंटल था। इसके बाद 2012 तक सरकार ने गन्ने का मूल्य बढ़ा कर 280 रुपये किया। सपा ने चार वर्ष में गन्ने का मूल्य एक रुपया भी नहीं बढ़ाया है। बहन जी ने व्याज का भुगतान भी मिल मालिकों से कराया। किसानों की सरकार कहलाने का दंभ भरने वाली सपा सरकार में बुंदेलखंड के लोग घास की रोटी तक खाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में फिर पांचवीं बार बसपा की सरकार बनेगी तभी चीनी मिल मालिकों से एक-एक रुपये का हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश को बर्बाद करने  में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा की सरकार केंद्र में बनने के बाद यह दल भी देश को बर्बाद कर रहा हैं। मोदी के अच्छे दिन के नारों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बीते लोक सभा चुनाव में भाजपा ने 14 हजार करोड़ रुपये प्रचार प्रसार में लगा दिए। ओलावृष्ठि, सूखा, बारिश आदि से होने वाले नुकसान के एवज में किसानों को सौ रुपये का चेक मिल रहा है। विदेश से काला धन वापस लाने की बात कही थी जो अब तक नहीं ला सके। 15 हजार खाते में आने की बात भी खोखली साबित हुई। अब पुराना मंदिर का मुद्दा लेकर जनता को छलने का प्रयास करने के साथ ही सांप्रदायिकता का बीज बो रही है। वोट की खातिर चुनाव से पहले ही भाजपा व सपा दोनों दल दंगे कराने की कोशिश करेंगे। जिससे लोगों को होशियार रहना होगा। सपा की सरकार में हत्या, लूट, फिरौती, बैंक डकैती, अवैध खनन आदि कार्य हो रहे हैं। सपा की परिभाषा है कि जो जितना बड़ा अपराधी उतना बड़ा समाजवादी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन को पूर्व विधायक अरशद खां, पूर्व एमएलसी केशर सिंह गंगवार, जोनल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर, राममूर्तिलाल, दिनेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरीराम गौतम ने की। इस मौके पर डा. शैलेंद्र गंगवार, रामऔतार गौतम, केदारनाथ गौतम, रामसनेही गौतम, सोमपाल कश्यप, राजेंद्रपाल, शमशुल कमर, रामसरन सागर, हारून अहमद आदि मौजूद रहे।


बरखेड़ा से डा. शैलेंद्र गंगवार प्रत्याशी घोषित
बरखेड़ा। पार्टी महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सम्मेलन के दौरान शहर के प्रमुख चिकित्सक डा. शैलेंद्र गंगवार को बरखेड़ा विधान सभा सीट से वर्ष 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बहन जी ने उन्हें इस घोषणा के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अभी से विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed