फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rickshaw driver steals in closed house

रिक्शा चालक के बंद मकान में चोरी

Sat, 13 May 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझोला।
अमर उजाला ब्यूरो मझोला। Updated Sat, 13 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Rickshaw driver steals in closed house
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
कमरे का ताला तोड़कर नकदी, जेवर समेट ले गए चोर 
विज्ञापन

तहरीर दी, सिपाहियों ने किया मौका मुआयना

रिक्शा चालक के बंद मकान को निशाने पर लेकर चोर 40 हजार रुपये समेत एक लाख का सामान समेट ले गए। शनिवार सुबह मुर्गियों को दाना डालने पहुंची मां सरवदी बेगम ने सामान बिखरा देख रिक्शा चालक को घटना की सूचना दी। सिपाही कार्रवाई का भरोसा दिला रहे हैं, थानाध्यक्ष न्यूरिया ने अभी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उनका कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है, पहले जांच की जाएगी।

नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा के वार्ड नंबर सात निवासी दिलशाद खां रिक्शा चालक है। शुक्रवार शाम को ससुर सज्जाद की तबीयत बिगड़ने पर वह मकान को ताला लगाकर न्यूरिया के मोहल्ला यार खां गए थे। देर रात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ दिए। पीड़ित का कहना है कि चोर संदूक में रखे 40 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, झुमकी, झूमर, हार पायल समेत एक लाख कीमत का सामन ले गए हैं। शनिवार सुबह पालतू मुर्गियों को दाना डालने के लिए रिक्शा चालक की मां सरवदी बेगम घर पहुंची। यहां दरवाजा खुला और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। जानकारी मिलने पर चौकी पुलिस के सिपाही मौके पर पहुुंचे। सिपाहियों ने मौका मुआयना कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं, थाना न्यूरिया के एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed