{"_id":"58b7028c4f1c1bce1c83128a","slug":"revenue-reached-recovery-attacking-team-amino-assaulting","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली को पहुंची राजस्व टीम पर हमला, अमीनों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसूली को पहुंची राजस्व टीम पर हमला, अमीनों से मारपीट
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार लाख रुपये की आरसी पर वसूली करने के लिए घियोना गांव पहुंची राजस्व टीम पर हमला किया गया। नायब तहसीलदार बाल बाल गच गए, लेकिन साथ गए अमीनों की भीड़ ने लाठी से जमकर पिटाई की। इस मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गजरौला थाना क्षेत्र के घियोना गांव निवासी श्रीराम की चार लाख रुपये की आरसी कट गई थी। इसकी वसूली के लिए नायब तहसीलदार अनुराग सिंह राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। उनके साथ अमीन वीरेंद्र सिंह, लालाराम, सुरेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र जोशी सहित कई लोग थे। आरोपी श्रीराम के घर पहुंचते ही टीम ने वसूली को लेकर बातचीत की। आरोप है कि जिसमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर टीम ने मकान पर खड़े ट्रैक्टर को कुर्क करने की कोशिश की, लेकिन महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। जिस कारण टीम को बैकफुट पर आना पड़ा। कहासुनी के बाद टीम ने श्रीराम को पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया। नायब तहसीलदार श्रीराम को गाड़ी में बैठाकर चल दिए। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। एकत्र रिश्तेदार व गांव के लोगों ने नायब तहसीलदार की गाड़ी को घेरकर अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद पीछे की गाड़ी में सवार चारों अमीनों से हाथापाई करने लगे। विरोध करने पर नायब तहसीलदार के साथ आए अमीनों से मारपीट की गई। हंगामे की सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सख्ती से भीड़ को खदेड़ा गया। घटना के बाद नायब तहसीलदार ने श्रीराम समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए राजस्व टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को धर दबोचा। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि राजस्व टीम पर हमला करने के आरोपी घियोना गांव निवासी श्रीराम, नरेश, भीमसेन और विनोद को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। फरार दो अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
श्रीराम ने बैंक से 2011 में ऋण लिया था। बकाया चार लाख का ऋण अदा न करने पर आरसी जारी की गई थी। इसी की वसूली को राजस्व टीम गांव पहुंची थी। जहां आरोपियों ने हमला कर मारपीट करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा डाली। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
- अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
श्रीराम ने बैंक से 2011 में ऋण लिया था। बकाया चार लाख का ऋण अदा न करने पर आरसी जारी की गई थी। इसी की वसूली को राजस्व टीम गांव पहुंची थी। जहां आरोपियों ने हमला कर मारपीट करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा डाली। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
- अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार