{"_id":"5734c3364f1c1b3a4391a484","slug":"reports-of-the-attack-on-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 12 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
बाइक से घर लौट रहे गांव निजामपुर निवासी वकील रामचंद्र को बुधवार रात गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने वकील के पुत्र अमित कुमार की ओर से गांव रंपुरा फकीरे निवासी रामरतन और उसके भाई रामसरन के खिलाफ जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी वकील के साले बताए जा रहे हैं।
मालूम हो कि सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर उर्फ लाह निवासी वकील रामचंद्र बुधवार शाम तहसील से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव जहूरगंज और नजीरगंज के बीच पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और गोली मारकर घायल कर दिया था। गोली उनकी पीठ में लगी थी। इस मामले में सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने वकील के पुत्र अमित कुमार की ओर से माधोटांडा थाना के गांव रंपुरा फकीरे निवासी रामरतन और रामसरन के खिलाफ जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि रामचंद्र की पहली शादी रामरतन की बहन से हुई थी। उसकी मौत हो गई थी। इस पर रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोप है कि बहन की मौत का बदला लेने को ही रामरतन और रामसरन ने वकील पर हमला किया।