{"_id":"a9f5139d60ab8ff760495039f6b2eeb3","slug":"reporters-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल ने की पत्रकारों से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाल ने की पत्रकारों से अभद्रता
पूरनपुर।
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधों पर अंकुश लगाने मेें नाकाम कोतवाल ने कोतवाली पहुंचे पत्रकारों से
विज्ञापन
अभद्रता की। बोले अब कोई पत्रकार कोतवाली में नहीं आएगा। मामला संज्ञान में
आने पर एसपी ने प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।
दिन दहाड़े किसान वकील की हत्या, ताबड़तोड़ लूट और बाइक चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम और घटनाओं के प्राथमिकता से प्रकाशित होने पर कोतवाल ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचे पत्रकारों से अभद्रता की। कोतवाल का कहना था कि किसान वकील हत्याकांड सहित अन्य सभी घटनाओं की खबर अखबारों में तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित की गईं है। लूटपाट, चोरी आदि अन्य प्रकाशित खबरों पर भड़ास निकालते हुए पत्रकारों से अभद्रता की और कोतवाली न आने देने की चेतावनी दी। पूरे मामले की शिकायत पत्रकारों ने सीओ से की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष तारिक कुरैशी ने पूरे मामले की जानकारी एसपी को दी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर सीओ को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।