{"_id":"596266754f1c1b782d8b4657","slug":"report-on-illegal-occupants-of-forest-department-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर रिपोर्ट
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के आदेश पर वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले चार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रशासन ने लगाई लाल झंडियों को अवैध कब्जेदारों ने उखाड़ कर दुबारा कब्जा करने की कोशिश की थी। कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम राजपुर ता महाराजपुर में 30 जून को एसडीएम सूरज यादव की अगुवाई में एंटी भू-माफिया अभियान के तहत तहसीलदार सदानंद सरोज ने टीम के साथ वन विभाग की नॉन जेड ए की 204 एकड़ भूमि से कब्जा हटवाया था। इस जमीन पर 78 कब्जेदारों का 1970 से कब्जा चला आ रहा था। जमीन कब्जा मुक्त कराने के बाद तहसील प्रशासन की ओर से यहां पर लाल झंडी लगा दी थीं। उधर, हटाए गए कब्जेदार दोबारा काबिज होने की कोशिश में जुट गए। एकजुट होकर कब्जेदारों ने जमीन पर लगाई गई लाल झंडियों को उखाड़कर फेंक दिया। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल मौके पर पहुंचे। यहां चेक करने पर एक भी लाल झंडी दिखाई नहीं दी। तत्काल इसकी शिकायत तहसील जाकर एसडीएम से की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सूरज यादव ने कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद हल्का लेखपाल गजेंद्र सिंह ने जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर तहरीर पुलिस को दी। एसएचओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि लेखपाल से मिली तहरीर पर राजपुर ता महाराजपुर निवासी रामनरेश, मुकेश कुमार, रामआसरे और सुखदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन