फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   report

जिसकी हत्या का मुकदमा, वह जिंदा है

Fri, 27 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Fri, 27 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
report
स्वयं को नौगवां पकड़िया निवासी रुकमणि देवी बताने वाली महिला ने कोर्ट के आदेश पर 19 फरवरी को सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी गोधनलाल को अपना पति बताते हुए बरेली के थाना क्योेलड़िया के गांव पुरैनिया निवासी ख्यालीराम, धर्मपाल सहित पांच लोगों पर गोधनलाल की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाया था। इस मामले की जानकारी होने पर हत्यारोपी बनाए गए लोगों ने गोधनलाल की तलाश शुरू की और राजस्थान के जिला नागौर से उसे बरामद कर लिया। शुक्रवार को पांचों गोधनलाल को लेकर एसपी के सामने पेश हुए। गोधनलाल ने एसपी को बताया कि वह बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सौदा गौटिया का मूल निवासी है। मां बाप के निधन के बाद वह नौगवां पकड़िया में रह रहा था और साधू (बाबा) होने के साथ अविवाहित है। महिला से उसका कोई संबंध नहीं है। उसने बताया कि साधू संगत के साथ पिछले काफी समय से राजस्थान में रह रहा था। उसका आरोप है कि महिला ने उसके नवाबगंज के प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास किया था जिसपर हत्योरोपी बनाए गए लोगों ने ऐतराज जताया था। इस पर पांचों को फंसाने के लिए महिला ने फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया था। एसपी ने सुनगढ़ी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


महिला पर हो सकता धोखाधड़ी का मुकदमा
सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में महिला ने जहां जिंदा को मृत दर्शाया है वहीं पांच निर्दोषों पर भी हत्या का आरोप लगाया है। मृत दशाए गए व्यक्ति के सही सलामत मिलने पर अब महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो सकता है। पुलिस ने भी इससे इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन


जेल जाने से बच गए पांच निर्दोष
गोधनलाल के राजस्थान से सही सलामत बरामद होने से जहां महिला के षड्यंत्र का खुलासा होता नजर आ रहा है वहीं इस मामले में आरोपी बनाए गए पांचों निर्दोष भी जेल जाने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का गोधनलाल से पहले भी विवाद हो चुका है। जिसका थाने में फैसला कराया गया था। गोधनलाल का प्रार्थनापत्र मिल गया है और थाने में मौजूद हैं। महिला को भी बुलवाया गया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बृजेश सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed