{"_id":"57640baa4f1c1b591811b7c3","slug":"referring-to-marriage-again-beaten-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की बात कहकर बुलाया फिर बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी की बात कहकर बुलाया फिर बंधक बनाकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
दलित की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर देहात के एक युवक को शादी की बात कहकर बुलाने के बाद युवती के घर वालों ने बंधक बना लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने युवक की ओर से युवती के भाइयों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट करने और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। कानपुर देहात के मूसानगर निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में बिरला टैक्सटाइल्स कंपनी में नौकरी करते हैं। क्षेत्र की एक युवती भी इस कंपनी में नौकरी करती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने पर युवती विकास के साथ रहने लगी। घरवालों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे युवती को अपने साथ ले आए। विकास ने बताया कि चार दिन से युवती के परिवार वाले शादी करने बात कहकर उसे अपने घर बुला रहे थे। गुरुवार को वह युवती के गांव पहुंचा। आरोप है कि युवती के घरवालों ने उसे एक घर में बंधक बनाकर जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बंधन मुक्त कराया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने विकास कुमार की ओर से नरेंद्र कुमार और दीपक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार को घायल को सीएचसी पर डॉक्टरी परीक्षण के लिए लाया गया।