फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Raw curb is just pretend

कच्ची पर लगाम का होता है सिर्फ दिखावा

Tue, 19 Jul 2016 10:46 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
 कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के नाम पर अफसरों की ओर से चलाए जा रहे अभियान में थाना स्तर से सिर्फ औपचारिक कार्रवाई की जा रही है। चंद छोटे धंधेबाजों को पकड़कर मातहत पीठ थपथपा रहे हैं। जबकि विभिन्न थाना क्षेत्रों में कच्ची का  जहरीला धंधा खूब फलफूल रहा है। 
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार, जिले के चौदह थाना क्षेत्रों में कच्ची शराब के कारोबार को लेकर 339 इलाके चिह्नित हैं, जिनमें खुलेआम अवैध तरीके से शराब की भट्ठियां लगी रहती हैं। हजारा, पूरनपुर, माधौटांडा क्षेत्र के गांवों में तो बड़े पैमाने पर कारोबार हो रहा है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी दर्जनों गांव कच्ची शराब बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। एटा के अलीगंज तहसील क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। घटना के बाद पुलिस की ओर से सख्ती के दावे कर छापामारी भी कराई गई। अफसोस इसका रिजल्ट अफसरों के लिए भले ही संतोषजनक हो, लेकिन हकीकत खाकी की कार्यशैली पर तमाम सवाल खड़े कर रही है। आरोप यहां तक लगते हैं कि पुलिस की धंधेबाजों से साठगांठ के चलते कार्रवाई नहीं हो पाती। अफसरों का दबाव बढ़ने पर अधिकांश थाना प्रभारी क्षेत्र में निकलते ही नहीं, पुराने रिकार्ड खंगालकर फिर छोटे धंधेबाजों को कार्रवाई का हिस्सा बना लिया जाता है। नतीजतन हालात सुधरने के बजाए, धंधे में लिप्त बड़े माफियाओं के लिए मददगार बन जाते है। 
विज्ञापन

000
गलियों में घुसते ही होता अहसास 
कच्ची शराब के कारोबार को लेकर पूरनपुर सर्किल में तमाम ऐसे स्थान है। जहां पर घुसते ही शराब बनाने की महक से अहसास हो जाता है। जगह-जगह जंगलों के बीच भट्ठियां दहकती रहती है, लेकिन कार्रवाई के लिए इन जगहों पर पुलिस की सख्ती नहीं दिखती। इसके अलावा दियोरिया, गजरौला, जहानाबाद, न्यूरिया बीसलपुर समेत अन्य क्षेत्रों में भी हालात जुदा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000
चिह्नित गांवों की थानावार संख्या 
सुनगढ़ी        : 13
कोतवाली     : 8
गजरौला       : 35
जहानाबाद    : 26
अमरिया      : 13
न्यूरिया       : 26
बीसलपुर     : 18
बरखेड़ा       : 13
दियोरिया     : 20
बिलसंडा     : 31
पूरनपुर        : 55
माधौटांडा    : 54
हजारा        : 13
सेहरामऊ   : 14

हजारों लीटर का है धंधा
सिविल पुलिस के अलावा आबकारी पुलिस भी छापामारी के बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन आबकारी की ओर से की गई कार्रवाई भी बड़े धंधेबाजों पर नहीं दिखती। बीस, पचास तो कभी सौ लीटर पकड़कर ही वाहवाही लूटी जाती है। जबकि सूत्रों की मानें तो कारोबार हजारों लीटर का है। 

वर्जन
17 पीबीटीपी 24
आबकारी विभाग को हर संभव सहयोग दिया जाता है। इसके अलावा पुलिस भी समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई करती है। लोगों को पकड़कर जेल भेजा गया है। कहीं कोई कमी मिलती है तो सख्ती की जाएगी। 
- विकास कुमार वैद्य, एएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed