फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rape woman was unconscious, created video

महिला को बेहोश कर किया रेप, वीडियो बनाई

Wed, 19 Oct 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 19 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rape woman was unconscious, created video
महिला को बेहोश कर किया रेप - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
दवा लेकर घर लौट रही महिला को गांव के ही एक युवक ने लिफ्ट देकर बाइक पर बैठाया और कुछ ही दूरी में एक अंजान युवक को भी साथ ले लिया। जिसके बाद नशीली गोली खिलाकर महिला को बेहोश करने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। दूसरा साथी मोबाइल पर वीडियो बनाता रहा। तीन दिन बाद आरोपी के क्लिप वायरल करने का पता लगने पर महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अक्तूबर को वह माधौटांडा दवा लेने आई थी। दवा लेकर वापस घर जा रही थी। इस बीच रास्ते में गांव का सद्दीक खां बाइक से आया और घर तक छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। कुछ दूर पहुंचने पर एक अंजान युवक को भी आरोपी ने बाइक पर बैठा लिया। इस बीच जुखाम की दवा कहकर आरोपी ने एक गोली महिला को खिला दी। जिसको खाते ही महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी वाइफरकेशन के पास जंगलों में ले गया। आरोप है कि वहां उसने महिला से दुष्कर्म किया। कुछ होश आने पर महिला ने देखा कि साथ आया अज्ञात युवक अश्लील वीडियो बना रहा था। इसके बाद आरोपी महिला को डगा पुल के पास छोड़कर चले गए। वीडियो वायरल करने की धमकी से घबराकर महिला ने शिकायत नहीं की, लेकिन घर वालों को पूरी बात बता दी। महिला का आरोप है कि दो दिन बाद अचानक लोगों के मोबाइल में उसने वीडियो देखा। तब उसे जानकारी हुई कि आरोपी ने घटना के दौरान बनाया गया वीडियो वायरल कर दिया है। बुधवार को थाने पहुंचकर महिला ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी और एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगाई गई है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीके पटेल, एसओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed