{"_id":"588b4a3d4f1c1bde3bcf5c9f","slug":"rape-and-murder-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से रेप और उसकी हत्या करने के आरोप में नामजद एक आरोपी को बिलसंडा पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया। बिलसंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह 16 जनवरी को पत्नी की अस्थियां सिराने इलाहाबाद गया था। घर में उसके तीन बच्चे थे। इस बीच उसके घर में गांव मीरपुर हर्रायपुर गांव निवासी सलमान खां घुस गया। उसने कमरे में सो रही 16 वर्षीय पुत्री से रेप किया और इसके बाद हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के गले की हड्डी टूटने की बात सामने आई थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर बिलसंडा पुलिस ने आरोपी सलमान को कस्बे के तिरकुनिया पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका किशोरी से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना की रात वह किशोरी के बुलावे पर उसके घर में गया था। उस पर किशोरी से भाग चलने को दबाव बनाने लगी। वह कुछ दिन रुकने की बात कहकर निकल गया था। इसी नाराज होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन