फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rajbeti been killed by the negligence of the police !

पुलिस की लापरवाही से गई राजबेटी की जान!

Sun, 15 Mar 2015 11:46 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
बिलसंडा/पीलीभीत। Updated Sun, 15 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
गांव राठ में विधवा राजबेटी के हिस्से में आई पांच एकड़ जमीन पर उसके दोनों जेठ की नीयत थी। इसको लेकर उसे अक्सर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। बेवा ने पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। माना जाता है कि पुलिस यदि महिला की शिकायतों को गंभीरता से ली होती तो शायद उसकी जान नहीं जाती। विधवा की मौत से उसके तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं।
विज्ञापन


गांव रांठ निवासी विजय बहादुर की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है। शनिवार को उसकी पत्नी राजबेटी को जेठ रामबहादुर, श्यामबहादुर, भतीजे भूरे और धर्मेंद्र ने पिटाई कर मरणासन्न हालत में कर दिया था जिससे जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


 मृतका के भाई सोनारा बुजुर्ग निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि बहन के जेठ जमीन हड़पने की कोशिश में थे। दोनों जेठों ने बहन की पहली बार पिटाई नहीं की। होली से दो दिन पूर्व भी उसकी पिटाई की थी। जेठों की मारपीट से परेशान होकर बहन ने पुलिस चौकी करेली को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों की हिम्मत और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मृतका की मां घर में मौजूद थी। जमीन को लेकर हुई कहासुनी पर दोनों आपा खो बैठे और लाठी डंडों से बेरहमी से उसकी पीटकर हत्या कर दी। बचाने दौड़ी उसकी मां को भी मारापीटा।
रिपोर्ट लिखने में पुलिस ने किया खेल
पुलिस कितनी संवेदनहीन है इसका एक और प्रमाण राजबेटी के मौत होने के मामले में मिला है। पुलिस ने महिला के मौत मामले की रिपोर्ट लिखने में भी खेल कर दिया है। एनसीआर में मामला दर्ज कर मारपीट का कारण बेटी के स्कूल न जाने पर उसे डांटने की बात को बताया है।
मासूम बच्चे हो गए अनाथ  
बिलसंडा। मरने वाली महिला राजबेटी का एक 14 वर्षीय पुत्र ध्रुव सिंह, दो पुत्री 12 वर्षीय पूनम व सात वर्षीय नीलम हैं। नीलम छह माह की थी तभी उसके पति की मौत हो गई। राजबेटी ने अच्छी पढ़ाई के लिए पुवायां के एक आवासीय विद्यालय में दोनों बेटियों का दाखिला दिला दिया। वहीं बेटा ध्रुव पड़ोस के गांव चेना स्थित विद्यालय में 10 वीं का छात्र है। मासूम बच्चों को जिन अपनों का सहारा मिलना चाहिए था। उन लोगों ने उसकी मां की हत्या कर अनाथ कर दिया। बताते हैं पति की मौत के बाद से उसके  हिस्से की पांच एकड़ जमीन पर दोनों जेठों का ही कब्जा था। बदले में सिर्फ खानेभर का अनाज देते थे।

000
मृतका की मां की ओर से कल ही चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया था। एक आरोपी श्यामबहादुर को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  
- राजेश यादव एसओ बिलसंडा
000
महिला ने तहरीर दी थी। दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया गया था। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था। इसलिए निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की थी।
वीके पांडेय, इंचार्ज, पुलिस चौकी करेली
---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed