फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Railway staff laughed pocket cash

रेलवे कर्मचारी की जेब से उड़ाई नकदी

Thu, 26 Mar 2015 11:25 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 26 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी की जेब से उच्चके ने नकदी उड़ा दी। कर्मचारी ने लोगों की मदद से उच्चके को पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया।
विज्ञापन


घटना बुधवार देर शाम रेलवे स्टेशन के समीप हुई। रेलवे विभाग में वाटर पंप में तैनात कर्मचारी लाल बहादुर रेलवे कॉलोनी की ओर जा रहा था। इस बीच एक उच्चके ने कर्मचारी की जेब में रखी करीब 235 रुपये की नकदी उड़ा दी। भनक लगते ही कर्मचारी ने शोर शराबा करना शुरू कर दिया।

 जिस पर कर्मचारी ने लोगों के सहयोग से उच्चके को धर दबोचा और जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी ने तलाशी के दौरान उच्चके के पास से नकदी बरामद कर ली। उपनिरीक्षक  जीआरपी ऋषिगोपाल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पूरनपुर के मोहल्ला खानकाह निवासी मंजूर खान है। तलाशी के दौरान उसके पास से नकदी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

गार्ड व टीटीई भिड़े
रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह एक गार्ड व टीटीई के बीच बात-बात में कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक आ पहुंचा। शोर-शराबा सुनकर मौके पर जीआरपी भी पहुंच गई। बाद में दोनों समझाबुझाकर शांत कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed