फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Purnpur missing family found in the third day

लापता परिवार तीसरे दिन पूरनपुर में मिला 

Wed, 06 Apr 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 06 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने गांव नौगवां नवीनगर के लापता परिवार को तीसरे दिन पूरनपुर में खोज निकाला। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां नवीनगर निवासी जंगबहादुर श्रीवास्तव चार अप्रैल की रात सपरिवार लापता हो गए थे। पांच अप्रैल की सुबह जब ग्रामीणों ने उनके घर में ताला ल

का देखा तो उन्हें चिंता हुई। ग्रामीणों ने फोन से जंगबहादुर और उनके पुत्र अनिल से बात करनी चाही तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई। ग्रामीणों ने परिवार की तलाश भी की लेकिन कोई पता नहीं लगा। प्रधान के बेटे अरविंद कुमार ने पांच अप्रैल को देर शाम दियोरिया कोतवाली में परिवार के लापता होने की सूचना दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। ग्रामीण और पुलिस वाले अनहोनी की आशंका जताने लगे थे। पुलिस ने गांव जाकर मामले की जांच पड़ताल की और जंगबहादुर के रिश्तेदारों की सूची बनाई। बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि जंगबहादुर पूरनपुर के मोहल्ला खानका में किराए के मकान में रह रहे हैं। फोन पर जंगबहादुर ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ स्वेच्छा से रोजी-रोटी की तलाश में गांव से आए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी, जिससे ग्रामीणों ने राहत की संास ली है। कोतवाल एसएस यादव ने बताया कि परिवार पूरनपुर में पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed