फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Punk tax collector Two police caught

गुंडा टैक्स वसूलने वाले  दो को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े होने वाले ई-रिक्शा चालकों से दस-दस रुपये गुंडा टैक्स के रूप में वसूलने वाले दो युवक पुलिस ने आज धर दबोचे हैं। हालांकि उनका सरगना पुलिस अभी नहीं पकड़ सकी है। पूछताछ के दौरान पता लगा है कि दोनों युवक जीआरपी और आरपीएफ के नाम पर वसूली किया करते थे। सुनगढ़ी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन

बता दें कि शहर के ई-रिक्शा चालकों ने सुनगढ़ी पुलिस से शिकायत कर बताया था कि रामनगर कालोनी का पंकज और काला मंदिर निवासी मनोज कुमार प्रतिदिन दस -दस रुपये की वसूली करते हैं। रुपये देने से इंकार करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। कई बार मारपीट करने पर भी उतारू हो जाते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सुनगढ़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने दोनों युवकों को धर दबोचा। थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों युवकों ने ई-रिक्शा चालकों से वसूूली करने की बात को कबूल किया है। पूछताछ के दौरान मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी एक युवक को अपना सरगना बताया। यह भी सामने आया है कि ई-रिक्शा चालकों से वसूली के लिए जीआरपी और आरपीएफ का नाम लिया करते हैं। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि दोनों युवकों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर बाइकर्स की चेकिंग
पीलीभीत। एसपी अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार शाम को दुपहिया वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें सुनगढ़ी थाना गेट पर एसएसआई मनोज कुमार त्यागी ने टीम के साथ चेकिंग की। वाहनों के कागजात चेक करने के साथ ही संदिग्ध युवकों की तलाशी भी ली गई। तीन सवारी और तेज रफ्तार से चलने वाले बाइकर्स पुलिस के निशाने पर रहे। पुलिस ने कागजात में कमी पाए जाने पर चालान किए। संदिग्धों को नाम पता नोट कर संतोषजनक जवाब मिलने पर छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed