{"_id":"57b3547c4f1c1bd0586ead40","slug":"psb-50-tola-gold-missing-from-the-locker","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएएसबी के लॉकर से अब 50 तोला सोना गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएएसबी के लॉकर से अब 50 तोला सोना गायब
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
गायब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन पहले 25 तोला सोना गायब होने पर हुई थी मैनेजर समेत पूरे स्टाफ पर रिपोर्ट
छह दिन के भीतर पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएएसबी) के लॉकर से सोने के जेवरात गायब होने का दूसरा मामला सामने आया है। अब एक डॉक्टर की मां के बैंक लॉकर में रखे 50 तोले सोने के जेवर गायब हो गए हैं। बैंक प्रबंधन के जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने पर डॉक्टर के परिवार की काफी देर उनसे नोकझोंक हुई। हंगामे की सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने मामला शांत कराया। पीड़ित महिला की तहरीर पर बैंक प्रबंधक समेत स्टाफ पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मालूम हो कि इसी बैंक के लॉकर से छह दिन पहले 25 तोले सोने के जेवरात गायब हो गए थे।
शहर की अशोक नगर कॉलोनी निवासी डॉक्टर विपिन साहनी की मां सुदेश साहनी का गैस चौराहा स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में लॉकर है। उनके मुताबिक, लॉकर में उनके 50 तोले सोने के जेवर रखे थे। मंगलवार सुबह वह अपनी मां के साथ बैंक में लॉकर चेक करने पहुंचे तो उसमें रखे जेवर, एफडी और अन्य अभिलेख गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए। बैंक प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कुछ ही देर में डॉक्टर के परिवार के अन्य लोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैंक आ गए। इसके बाद बैंक प्रबंधक से उनकी काफी देर नोकझोंक हुई।
सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर पीड़ित पक्ष को शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बैंक प्रबंधक समेत पूरे स्टाफ पर अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बैंक के लॉकर से जेवरात गायब होने की बात लॉकर धारक से पता लगी है। लॉकर से कुछ भी गायब होना मुमकिन नहीं है। फिलहाल पूरे मामले की जांच कराकर वास्तविकता का पता किया जाएगा। लॉकर धारक की चाबी के बिना लॉकर खुल ही नहीं सकता। ऐसा कैसे हुआ, कहा नहीं जा सकता।
- एमएस टोलिया, बैंक प्रबंधक, पंजाब एंड सिंध बैंक