फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Prize of two thousand murder arrested

ढाई हजार का इनामी हत्यारोपी पकड़ा गया

Sun, 28 Feb 2016 10:53 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 28 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Prize of two thousand murder arrested
शहर कोतवाली पुलिस ने ढाई हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी रामपुर जिले के थाना बिलासपुर की सुभाष कॉलोनी निवासी कमल किशोर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर थाना गजरौला के गांव सुहास निवासी 30 वर्षीय राकेश कुमार की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने 24 मई 2015 को नेहरू पार्क के पास टनकपुर हाइवे पर एक शव बरामद किया था। शव पर रगड़ने, पेट व सिर पर गहरे घाव थे। मृतक सलवार-सूट पहने था। हाथ में एक-एक चूड़ी व माथे पर लाल रंग भी लगा था। शव से कुछ दूरी पर लेडीज बैग पड़ा भी मिला। जिसमें नकली लेडीज बाल, मोबाइल आदि थे। शव की शिनाख्त थाना गजरौला के गांव सुहास निवासी नन्हेलाल ने अपने 35 वर्षीय पुत्र राकेश के रूप में की थी। पुलिस ने मृतक के पिता नन्हेलाल की ओर से रामपुर जिले के थाना बिलासपुर की सुभाष कॉलोनी निवासी कमल किशोर शर्मा की तलाश शुरू की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। एसपी ने उस पर 25 सौ रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed