{"_id":"59c11f9d4f1c1b2f688b5426","slug":"private-company-s-cmd-and-md-scam-18-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट कंपनी के सीएमडी और एमडी ने ठगे 18 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट कंपनी के सीएमडी और एमडी ने ठगे 18 लाख
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
ठगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाता धारकों को रकम देने के बजाए, आफिस पर लटका दिए ताले
एजेंटों ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर, लगाए संगीन आरोप
रीयल स्टेट कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी का एक नया मामला सामने आया है। जिसमें कंपनी के सीएमडी और एमडी पर खाता धारकों का 18 लाख रुपया हड़पने का आरोप लगा है। यही नहीं समयावधि पूरी होने के बाद रकम वापस करने के बजाए आफिस को ताला लगाकर बंद कर दिया गया। एजेंटों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बीसलपुर के रोहनिया गांव निवासी अंसार बाबू, छेदालाल, मोहम्मद शाकिर आदि ने सदर कोतवाली पुलिस को दी संयुक्त तहरीर में बताया कि वह काफी समय से एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में बतौर एजेंट काम कर रहे थे। इसका कार्यालय बिलगवां रोड पर बेनहर स्कूल के पास बना है। इसके सीएमडी चिड़ियादाह और एमडी बरखेड़ा के पौटाकलां गांव के निवासी है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार उन्होंने खाता धारकों का 18 लाख रुपया जमा कराया। इसका समय पूरा होने के बाद अब सीएमडी और एमडी ने कार्यालय बंद कर दिया। किसी भी खाता धारक के रुपये वापस नहीं किए। इसके बारे में जानकारी करने के लिए जब वह उनके घर गए तो पहले एक माह से टरकाया जाता रहा। इसके बाद मारपीट और धमकी देकर भगा दिया। जिससे पूरा मामला धोखाधड़ी का प्रतीत हो रहा है। संगीन आरोप लगाते हुए कंपनी की जांच कराकर उसके संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने मामले में पीली पची देकर जांच सिविल लाइन चौकी इंचार्ज को दी है।