{"_id":"57220f524f1c1b6907a929bb","slug":"pressed-in-a-haystack-the-young-man-s-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसे के ढेर में दबा मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूसे के ढेर में दबा मिला युवक का शव
ब्यूरो बिलसंडा (पीलीभीत)।
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
गायब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साढू़ की पुत्री की शादी में आया था सुनील
सोमवार की शाम सात बजे से था गायब
साढ़ूू की पुत्री की शादी में गांव तिलसंडा आए थाना बरखेड़ा के गांव पिपरिया मंडन निवासी रामभरोसे लाल का पुत्र 30 वर्षीय सुनील कुमार का शव भूसे के ढेर से बरामद हुआ। वह तीन दिन पहले साढ़ू के घर के बाहर मोबाइल पर बात करते-करते लापता हो गया था। मृतक के परिवार वालों ने अज्ञात लोगों पर हत्याकर शव छुपाने का आरोप लगाया है। हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है, लेकिन युवक की मौत को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मृतक की मां रामबेटी की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव पिपरिया मंडन निवासी सुनील कुमार के साढू़ गांव तिलसंडा निवासी राजेंद्र प्रसाद की पुत्री लक्ष्मी की 24 अप्रैल को शादी थी। वैवाहिक समारोह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के तत्वावधान में बीसलपुर में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में हुआ था। साढू़ की पुत्री की शादी में सुनील भी आया था। सोमवार यानी 25 अप्रैल को सुनील अपने साढू़ के साथ गांव गौहनियां पहुंचा और लक्ष्मी को विदा कराकर वापस आ गया। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसी दिन शाम को परिवार के लोगों के साथ सुनील घर के बाहर बैठे थे। सात बजे के करीब सुनील के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल रिसीव करने के बाद सुनील बात करते कुछ दूर आगे बढ़कर परिवार के लोगों की आंखों से ओझल हो गए। देर शाम तक न लौटने पर परिवार वालों ने उनकी शुरू तलाश की। उसके घरवालों से भी उसके बावत पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उधर, परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।
आज गुरुवार की सुबह कुछ बच्चे उनके घर के थोड़ी दूर पर लगे धर्मपाल के भूसे के ढेर के पास खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों की नजर ढेर में दबे सुनील पर पड़ी। बच्चों के शोर मचाने पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए तो देखा शव सुनील का था। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के साढू़ और परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और न ही सुनील का किसी से कोई विवाद है, लेकिन मृतक की मां का कहना है कि उसके पुत्र की किसी ने हत्या की और शव भूसे के ढेर में छिपा दिया। पुलिस भी हत्या से इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
एसओ जितेंद्र कुमार यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। परिवार वाले हत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। एसओ ने बताया कि मृतक की मां रामबेटी की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आखिरी कॉल से खुलेगा राज
मृतक सुनील के मोबाइल पर आई वह कॉल जिस कॉल पर वह बात करते-करते गायब हुआ था। वह नंबर सुनील की मौत से जुड़े तमाम सवालों को खोलने में मददगार होगा। सुनील का मोबाइल भी लापता है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने की तैयारी कर रही है।
..कहीं प्रेम प्रसंग में तो नहीं गई जान
गांव तिलसंडा में साढू़ के घर पर आए सुनील की मौत के कारणों को लेकर भले ही राज बरकरार है, लेकिन चर्चा है कि उसकी हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। बताते हैं कि सुनील का उसी के एक रिश्तेदार की महिला से प्रेम प्रसंग था। ग्रामीण इसी के चलते उसकी हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। एसओ जितेंद्र कुमार यादव ने भी प्रेम प्रसंग होने की बात से इंकार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बिंदु पर भी अपनी जांच कर रही है।
दो भाइयों में बड़ा था सुनील
सुनील का शव मिलने की सूचना जब उसके परिवार वालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। थाना बरखेड़ा के गांव पिपरिया मंडन निवासी रामभरोसे लाल ने बताया कि मृतक सुनील दो भाइयों में बड़ा था। वह मेहनत मजदूरी कर उनका हाथ बंटाता था। पुत्र की मौत की सूचना से उसकी मां रामबेटी और पत्नी अंजली का विलाप करते बुरा हाल है। आसपास की महिलाएं बिलख रहे परिवार वालों को दिलासा दिला रही थीं।