{"_id":"57fa52394f1c1bc16028e00e","slug":"posted-in-disputed-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित पोस्ट मामले में हुआ समझौता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादित पोस्ट मामले में हुआ समझौता
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा में फेसबुक पर धार्मिक पोस्ट पर विवादित टिप्पणी मामले में आरोपी शिक्षक और शिकायत कर्ता में समझौता हो गया है।
शनिवार को बरखेड़ा में एक पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर प्राइमरी के एक शिक्षक पर फेसबुक पर आई धार्मिक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। मामला दो समुुदायों से जुड़ा होने पर पुलिस ने गंभीरता से लेकर दोनों पक्षों को तलब कर जांच शुरू की। सीओ बीसलपुर बीपी सिंह और एसओ ओमहरि बाजपेई ने दोनों पक्षों से वार्ता कर जानकारी ली। इसके बाद दोनों पक्षों को साथ बैठाकर बातचीत की गई। इस बीच आरोपी शिक्षक ने टिप्पणी न करने की बात कही जब कि शिकायतकर्ता कार्रवाई पर अड़ा रहा। देररात तक चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता के बाद तहरीर वापस ले ली गई है। आरोपी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।