फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police tightened the screws on those who sabotage

तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Wed, 31 Aug 2016 11:33 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम से धक्का-मुक्की कर डीसीएम में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा गया है। कोतवाली पुलिस ने सिरसा गांव के तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।  सोमवार को पुलिस ने लखीमपुर से अमरोहा जा रही डीसीएम में 77 क्विंटल गोमांस बरामद किया था। इसको देर शाम दफन कराने के लिए पुलिस टीम सिरसा गांव गई थी। यहां पर पुलिस से लोगों ने भिड़ना शुरू कर दिया था। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की कर डीसीएम में तोड़फोड़ की गई थी। घटना में पुलिस टीम को बमुश्किल छिपकर जान बचानी पड़ी थी। पुलिस कर्मियों के मोबाइल छीनने की भी चर्चाएं रही थीं। मामले में बुधवार को कानूनी कार्रवाई की गई है। एसएसआई राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि पुलि सकर्मियों से अभद्रता नहीं हुई थी। सिर्फ डीसीएम में तोड़फोड़ की गई थी। मामले में तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed