{"_id":"57a626ad4f1c1b39302b9d7e","slug":"police-said-the-teenager-wrote-the-report-of-abduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने कहा तो लिखी किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने कहा तो लिखी किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी बहन के शादी से इंकार करने के बाद उसकी छोटी बहन को अगवा करने के मामले में एसपी के नाराजगी जताने पर पुलिस बैकफुट पर आ गई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है।
बता दें कि पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी शादी तीन साल पहले क्षेत्र के ही एक युवक से तय हुई थी। युवक के आपराधिक चरित्र का पता लगने पर उसने रिश्ता तोड़ दिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने उसकी 17 वर्षीय बहन को बरगला लिया और 12 जुलाई को उसे अगवा कर ले गया। इसमें कोतवाली पुलिस के एक सिपाही की भी भूमिका रही। पुलिस ने इस मामले को प्रेम प्रसंग का बताकर टाल दिया था। एसपी के संज्ञान में मामला आने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि घटना की बहला फुसलाकर भगा ले जाने और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी मोनू पर भगाने और रफत पर धमकाने का आरोप है।