फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Police raid in Sherpur 42 bovine animals recovered

पुलिस का शेरपुर में छापा 42 गोवंशीय पशु बरामद

Mon, 23 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 23 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Police raid in Sherpur 42 bovine animals recovered
पकड़े गए पशु। - फोटो : pilibhit, beureu
शेरपुरकलां में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर वध को लाए 42 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर अलग-अलग सात लोगों के खिलाफ प्रतिबंधित पशु वध, पशु क्रू्रता के दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके अलावा रविवार को गांव कंजाखेड़ा के समीप हत्या करने के लिए लाए गए चार गोवंशीय पशुओं की बरामदगी के मामले में पुलिस ने गांव कंजाखेड़ा निवासी नवीशतेर, जहीरुल, साबिर, वाजिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने पिछले कई दिनों से गोवंशीय पशुओं की हत्या के विरोध में अभियान चला रखा है। इसके बाद भी क्षेत्र में उनकी हत्या की जा रही है। पुलिस ने सोमवार की सुबह सूचना पर शेरपुरकलां में दो बार छापा मारा। छापामार कार्रवाई से धंधे से संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया। एसएसआई राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि वध को लाए गए 32 प्रतिबंधित पशुओं को गांव के समीप से बरामद कर लिया गया। पुलिस को देखकर पशुओं को ला रहे शेरपुरकलां निवासी शीवान खां, रिजवान खां, सिकंदर खां, छोटे खां भाग गए। चारों के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवंशीय पशु वध की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि दूसरी बार छापा मेें दस गोवंशीय  पशुओं को बरामद कर कस्बा निवासी छोटे को गिरफ्तार किया गया, जबकि हशमुद्दीन, मोइन पुलिस को देखकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों के खिलाफ भी पशु क्रूरता और गोवंशीय पशु हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शीवान और रिजवान के खिलाफ पहले से भी गोवंशीय पशु हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ अब गैंगेस्टर और एनएसए की कार्रवाई कराई जाएगी। बरामद पशुओं को गौशाला भिजवा दिया गया।  
विज्ञापन


12 कसाईयों के विरूद्ध दर्ज की रिपोर्ट, थाने से जमानत
- मेनका गांधी ने पकड़कर पुलिस को सौंपे थे
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा पकड़ कर सौंपे गए पशुओं के ट्रक के मामले में पुलिस ने ट्रक में सवार सभी 12 आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी सभी 12 कसाईयों को थाने से जमानत देकर रिहा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने रविवार को अपने भ्रमण के दौरान बिलसंडा नहर तिराहे पर पशुओं से भरा एक ट्रक पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने ट्रक में मिले 18 पशु अपने कब्जे में ले लिए थे और 12 कसाइयों को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने रविवार को ही देर रात पुलिस उपनिरीक्षक भारत सिंह की तहरीर पर सभी 12 कसाईयों के विरूद्ध पशु क्रू रता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में मोहल्ला ग्यासपुर निवासी नदीम,  छोटे, मोहम्मद इलयास, छुट्टन, मोहम्मद आलम, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद सगीर, फैयाज, आरिफ बाबू, जाकिर हुसैन और पूरनपुर की लाइनपार गौंटिया निवासी हनीफ को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी है। पुलिस ने बरामद पशु मोहल्ला ग्यासपुर के ही कुछ लोगों की सुपुर्दगी में दे दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed