{"_id":"5ec60aed9b6d537385e29c56ce5705ea","slug":"police-looking-htyaropion-the-raid-killed-in-shahjahanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने शाहजहांपुर में मारे छापे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने शाहजहांपुर में मारे छापे
Dioria
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगवां नवीनगर के नवनिर्वाचित प्रधान रामपाल गंगवार हत्याकांड के हमलावरों का सुराग पुलिस तीसरे दिन भी नहीं लगा सकी है। शक के आधार पर पुलिस की दो टीमों ने शाहजहांपुर पहुंचकर कस्बा पुवायां और खुटार में कई संभावित स्थानों पर छापे मारे, लेकिन पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा। उधर, गांव में तनाव की स्थिति बरकरार है। इसके चलते अभी भी पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
15 दिसंबर को गांव बिहारीपुर हीरा की साप्ताहिक बाजार में नौगवां नवीनगर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रामपाल गंगवार की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ बीपी सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस की तीन टीमें गांवों की खाक छान कर सुरागरसी कर रही है, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को पुलिस की एक टीम जिला शाहजहांपुर के कस्बा पुवायां और दूसरी टीम कस्बा खुटार पहुंची। संदेह के आधार पर हत्यारोपियों की तलाश में कई संभावित स्थानों पर छापे मारे, लेकिन सफलता नहीं मिली है। कोतवाल एसएस यादव ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को मिले हैं। जिसके आधार पर धरपकड़ तेज कर दी गई है। इधर, गांव में तनाव बरकरार है, जिसके चलते गांव में पुलिस और पीएसी डेेरा डाले हुए है।
विज्ञापन